Computer Numerical Control/CNC मशीन क्या है? 

सी.एन.सी./CNC मशीन एक प्रकार की एन.सी./NC मशीन होती है जिसमें मशीन कंट्रोल यूनिट के रूप में एक डेडिकेटेड कंप्यूटर लगा होता है तथा टेप रीडर के स्थान पर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है।
जब हमें एन.सी. मशीन में नया उत्पाद करना होता है तो बार-बार प्रोग्राम को फिट करने पड़ता है। जिसके कारण समय की हानि होती है और त्रुटियां होने की भी संभावना रहती है। इसी को सुधार करके CNC मशीन का निर्माण किया गया। सीएनसी मशीन में प्रोग्राम को बार बार फीड नही करना पड़ता है। CNC Machine को सॉफ्टवेयर कंट्रोल भी कहा जाता है। इस सिस्टम में प्रोग्राम को टेप या की-बोर्ड के द्वारा मेमोरी में प्रवेश करा देते हैं और उसको सुरक्षित रख लेते हैं। जब भी कोई उत्पाद विशेष प्रकार का बनाना होता है तो उसके प्रोग्राम को मेमोरी से कनेक्ट करा दिया जाता है और बिना समय बर्बाद किए हुए उत्पादन प्रारंभ कर दिया जाता है।


सी.एन.सी. मशीन किसे कहते हैं? CNC Machine in Hindi - Components, लाभ और हानि, अनुप्रयोग


CNC मशीन का पूरा नाम Computer Numerical Control होता है।
CNC मशीन कई रूपों में होते हैं जिनमे CNC Plasma Cutting Machine, CNC Laser Cutting Machine, CNC Milling Machine, CNC Router Machine, CNC Lathe Machine इत्यादि आते हैं। ये सभी CNC मशीन के प्रकार है।


CNC मशीन के अवयव (CNC Machine Components in Hindi) -:

इस मशीन में निम्न अवयव उपयोग में लाये जाते हैं -

१. इनपुट डिवाइस (Input Device)

२. डिस्प्ले यूनिट (Display Unit)

३. मशीन टूल (Machine Tool)

४. ड्राइविंग सिस्टम (Driving System)

५. मशीन कंट्रोल यूनिट (Machine Control Unit)

६. फीड बैक डिवाइस (Feed Back Device)


१. इनपुट डिवाइस (Input Device) -:

इनपुट डिवाइस ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग सी.एन.सी मशीन में पार्ट के प्रोग्राम को चलाने के लिए किया जाता है। इनपुट डिवाइस के रूप में फ्लापी डिस्क, USB, Sries Communication और CD/DVD का प्रयोग किये जाते हैं।


२. डिस्प्ले यूनिट (Display Unit) -:

डिस्प्ले यूनिट, मशीन और ऑपरेटर के बीच एक उपकरण के रूप में कार्य करता है।  जिसके द्वारा ऑपरेटर जान सकता है कि कार्यखण्ड पर किस तरह और कैसे मशीन कार्य कर रही है। CNC मशीन जब चल रही होती है तो डिस्प्ले यूनिट उस समय मशीन की Spindle का RPM, फीड रेट, पार्ट की प्रोग्राम इत्यादि को डिस्प्ले पर दिखाने का कार्य करता है। इनका उपयोग मॉनिटर के रूप में किया जाता है।


३. मशीन टूल (Machine Tool) -:

मशीन टूल, CNC मशीन का एक ऐसा भाग होता है जो सी.एन.सी. मशीन में कठिन प्रक्रिया करता है। इसी टूल के द्वारा कार्यखंड पर आपरेशन वास्तव में किया जाता है। मशीन टूल कार्यखण्ड में सभी प्रक्रमों के सम्पन होने के लिए उत्तरदायी हो सकते हैं।


४. ड्राइविंग सिस्टम (Driving System) -:

यह CNC का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है। Driving System के द्वारा CNC मशीन के भागों में मिलने वाले सिग्नल को प्राप्त करके उस यन्त्र या पुर्जे द्वारा कार्य को ड्राइविंग किया जाता है। यह सिस्टम प्राप्त होने वाले निर्देश  के अनुसार कार्य करता है। यह मोटर की गति पर भी निर्भर करता है।


५. मशीन कंट्रोल यूनिट (Machine Control Unit) -:

मशीन कंट्रोल यूनिट के द्वारा कार्यखंड के लिए बनाए गए प्रोग्राम को इसके द्वारा पढ़ा जाता है। मशीन कंट्रोल यूनिट प्रोग्रामिंग को अपनी भाषा में अनुवाद करके मशीन टूल को निर्देश भेज देता है जिससे मशीन टूल निर्देश में आए ऑपरेशन के अनुसार ही कार्य करता है। यह CNC मशीन का हृदय होता है।


६. फीड बैक डिवाइस (Feed Back Device) -:

फीडबैक डिवाइस के द्वारा मशीन में चल रहे औजार की निगरानी की जाती है यह डिवाइस देखता रहता है कि कर्तन टूल किस गति से, कितनी गहराई में, कितनी soft  कार्यखण्ड पर कार्य हो रहा है। अगर कहीं पर कोई त्रुटि होती है तो सी.एन.सी./CNC मशीन को यह सूचित करता है जिससे उस त्रुटि को सुधारा जाता है।


CNC मशीन में पार्ट प्रोग्रामिंग -:

CNC मशीन के लिए पार्ट प्रोग्रामिंग संकेत और आदेश का बड़ा सेट होता है। जिसको पढ़ कर CNC मशीन, मशीन टूल को आदेश और संकेत देता है। जिसे पाकर मशीन टूल कार्यखण्ड पर क्रिया करता है। प्रोग्रामिंग करते समय सभी निर्देश को एक निश्चित क्रम के अनुसार फीड किया जाता है और उसमें गति और भरण की भी व्यवस्था की जाती है। CNC मशीन के लिए पार्ट के प्रोग्राम को कंप्यूटर की भाषा में लिखा जाता है।


सी.एन.सी. मशीन के लाभ (Advantages of CNC Machine in Hindi) -:

1) सी.एन.सी. मशीन की प्रोग्रामिंग करना आसान होता है।

2) इस मशीन के द्वारा कार्य करने पर कार्यखण्ड की यथार्थता अच्छी होती है।

3) सी.एन.सी./CNC मशीन की उत्पादन दर उच्च होता है।

4) इस मशीन का प्रयोग करके टरबाइन, गियर आदि जैसे जटिल संरचना को आसानी से निर्मित किया जा सकता है।

5) CNC मशीन के द्वारा बनाए गए कार्यखण्ड की गुणवत्ता अच्छी प्राप्त होती है।

6) इस मशीन से बनाए गए उत्पाद पर स्क्रैप कम होता है।

7) CNC मशीन के प्रोग्राम में परिवर्तन बहुत ही आसानी से किया जा सकता है।

8) इस मशीन के लिए बनाए गए प्रोग्राम को स्टोर में रखना आसान होता है।

9) CNC मशीन के द्वारा कार्य करने पर मानवीय त्रुटि बहुत कम हो जाती हैं।


सी.एन.सी. मशीन की हानियां (Disadvantages of CNC Machine in Hindi) -:

1) सी.एन.सी. मशीन की प्रारंभिक लागत अधिक आती है।

2) सी.एन.सी. मशीन को चलाने के लिए कुशल कारीगरों की आवश्यकता पड़ती है।

3) इस मशीन का रख-रखाव और अनुरक्षण महंगा और कठिन होता है।

4) CNC मशीन की स्थापना ऐसे स्थान पर की जाती है जो वातानुकूलित होती है। जो कि काफी महंगा होता है।

5) इस मशीन में प्रयोग होने वाले टूल अधिक महंगे पड़ते हैं।

6) प्रोग्रामिंग थोड़ी सी भी गलत होने पर भयंकर दुर्घटना हो सकती है।


सी.एन.सी. मशीन के अनुप्रयोग (Applications of CNC Machine in Hindi) -:

1) सी.एन.सी./CNC मशीन का प्रयोग हवाई जहाज तथा उसके उपकरणों के उत्पादन में किया जाता है।

2) इस मशीन का उपयोग ऑटोमोबाइल इंजन तथा उसके पुर्जो के उत्पादन के लिए किया जाता है।

3) जब जटिल संरचना का निर्माण करना होता है तो यह मशीन प्रयोग की जाती है।

4) सी.एन.सी. मशीन का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों में भी किया जाता है।

5) टूल स्टोर की समस्याओं से बचने के लिए भी CNC मशीन उपयुक्त विधि है।

6) CNC Machine का प्रयोग अधिक धातु हटाने में किया जाता है।

7) इस मशीन का प्रयोग ऐसे उत्पाद बनाने के लिए किया जाता है जो अधिक महंगे होते हैं और जिनके त्रुटि होने पर अधिक आर्थिक नुकसान होता है।


ये भी पढ़े....