इस पोस्ट में हम जानेंगे कि धात्विक खनिज किसे कहते हैं और Dhatvik Khanij कितने प्रकार के होते हैं साथ ही साथ उदाहरण व इसके गुण तथा लक्षण की भी जानकारी प्राप्त करेंगे।
- धात्विक खनिज की परिभाषा व उदाहरण
- धात्विक खनिज के प्रकार
- धात्विक खनिज के लक्षण व गुण
धात्विक खनिज पदार्थ (Metallic Minerals in Hindi) -:
ऐसे खनिज पदार्थ जिसमें धातु के अंश पाए जाते हैं उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं। इन खनिज पदार्थों में धातु की थोड़ी बहुत मात्रा उपलब्ध होती है।
धात्विक खनिज पदार्थ को खनिज कारखाने से निकाला जाता है तो इसमें बहुत सारी अशुद्धियां उपलब्ध होती हैं। इन अशुद्धियों को दूर करने के लिए खनिज धातुओं को पिघलाने से लेकर उन पर अन्य कई तरह के प्रोसेस करने पड़ते हैं और फिर उनमें से अशुद्धियों को निकाल करके केवल धातु प्राप्त कर लिया जाता है।
दूसरी भाषा में कहे तो जिन खनिज पदार्थ में थोड़ी बहुत मात्रा में धातु उपलब्ध होती हैं उन खनिज पदार्थों को धात्विक खनिज कहा जाता है। इन खनिज पदार्थों में से धातुओं को निकालने से लेकर अन्य कई प्रकार की प्रक्रियाएं करनी पड़ती है, तब जाकर इन खनिज पदार्थ से धातु बाहर निकाल पाती है। यहां धात्विक खनिज के नाम उदाहरण सहित दिए गए हैं -
उदाहरण - बॉक्साइट, बोरॉन, पाइराइट, तांबा, सोना, जिंक इत्यादि।
धात्विक खनिज के प्रकार (Types of Metallic Minerals in Hindi) -:
ये मुख्यतः दो प्रकार के होते है-
1. लौह धात्विक खनिज
2. अलौह धात्विक खनिज
1. लौह धात्विक खनिज -
ऐसे धात्विक खनिज जिसमें लोहे की मात्रा पाई जाती है उसे लौह धात्विक खनिज कहते हैं।
इस धात्विक खनिज में लोहे की मात्रा उपस्थित होती है जिसे निकालने के लिए कई प्रकार के प्रक्रम का प्रयोग किया जाता है।लौह धात्विक खनिज का रंग काली और स्लेटी होता है जो हमें पर्वतों से प्राप्त होती है।
लौह धात्विक खनिज में थोड़ी बहुत चुंबकीय शक्ति भी होती है।
उदाहरण - क्रोमाइट, बॉक्साइट, बोरॉन, पाइराइट इत्यादि।
2. अलौह धात्विक खनिज -
ऐसे धात्विक खनिज जिसमें लोहे की मात्रा नही पाई जाती है उसे अलौह धात्विक खनिज कहते हैं। अलौह धात्विक खनिज में लोहे की मात्रा बहुत कम या नगण्य के बराबर पायी जाती है।
इस धात्विक खनिज में लोहे की मात्रा थोड़ी या नही पायी जाती है।
अलौह धात्विक खनिज में अन्य धातुएं पायी जाती है जिसे निकालने के लिए कई प्रकार के प्रक्रम का प्रयोग किया जाता है। अलौह धात्विक खनिज कई अलग अलग रंगों में होता है। अलौह धात्विक खनिज में थोड़ी बहुत चुंबकीय शक्ति नही होती है।
उदाहरण - तांबा, सोना, जिंक, सीसा इत्यादि।
धात्विक खनिज के गुण (Properties of Metallic Minerals in Hindi) -:
1. धात्विक खनिज बहुत ही मजबूत और कठोर होते हैं।
2. धात्विक खनिज तप और विद्युत के सुचालक होते हैं।
3. धात्विक खनिज में चमकने का गुण पाया जाता है जिसके कारण यह चमकते रहते हैं।
4. धात्विक खनिज को आसानी से पीटा जा सकता है और इसे आकार भी दिया जा सकता है।
5. धात्विक खनिज में तन्यता का गुण पाया जाता है यह भंगुर नहीं होती है।
6. धात्विक खनिज को तोड़ा नहीं जा सकता है इसे केवल पिघलाया जा सकता है।
- अलौह धातु किसे कहते हैं?
- लौह धातु (Ferrous Metal) किसे कहते हैं?
- लौह धातु का वर्गीकरण कीजिये?
- लोहे (Iron) से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी
- लोहा/आयरन किसे कहते हैं? लौह अयस्क, उत्पादन, गुण, उपयोग
- लौह अयस्क (Iron Ore) किसे कहते हैं?
- प्रमुख लोहे के अयस्को के नाम लिखिये?
- अधात्विक पदार्थ किसे कहते हैं?
- धात्विक खनिज/पदार्थ किसे कहते है?
- महत्वपूर्ण मिश्रधातुओं के नाम और उनके संघटक
- मिश्रधातु (Alloy) किसे कहते हैं? प्रकार, लाभ और उपयोग
- धातुओं और मिश्रधातुओं का पहचान कैसे किया जाता है?
- खनिज पदार्थ क्या है? प्रकार, गुण, उपयोग
- खनिज और अयस्क में अंतर बताइये
- चुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं? प्रकार, गुण, उपयोग
- कठोर चुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं?
- मृदु चुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं?